शाहजहांपुर: तेज़ रफ्तार कार डिवाइडर से भिड़ी, बड़ा हादसा टला, चालक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
शाहजहांपुर। थाना रोज़ा क्षेत्र के लोदीपुर पुल पर देर रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। हथौड़ा चौराहा की ओर से आ रही कार अनियंत्रित हुई और सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी।टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा और बोनट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसके परखच्चे उड़कर सड़क पर फैल गए।