लहलादपुर: जनता बाजार में पानी की टंकी से नाग-नागिन के जोड़ा को रेस्क्यू टीम ने निकाला बाहर
छपरा सदर अनुमण्डल अंतर्गत जनता बाजार निवासी राजीव कुमार के घर की पानी टंकी में नाग-नागिन का जोड़ा फंस गया.चिकनी सतह के कारण दोनों बाहर नहीं निकल पा रहे थे.सूचना पर सीवान से रेस्क्यू टीम बुलाई गई, जिसने दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों सांपों को सुरक्षित बाहर निकाला.घटना की जानकारी मिलते ही आसपास सैकड़ों लोग जुट गए और रेस्क्यू सफल होने पर राहत की सांस ली.