मुंगेली जिले के ग्राम तिलकपुर निवासी उमेद सिंह को आरोपियों ने सोना बेचने के नाम पर अपने झांसे में लिया। आरोपियों ने पहले पीड़ित को असली सोना दिखाकर उसका भरोसा जीता और फिर सौदा तय किया। इसके बाद उन्होंने सोने के बदले 10 लाख रुपये ले लिए, लेकिन बाद में जब पीड़ित ने सोने की जांच कराई तो वह नकली निकला।ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत इसकी शिकायत गौरेला थाना।