भरतकूप के अमिलिहा गांव में 32 वर्षीय व्यक्ति साधना बाबू पुत्र रामप्रसाद ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साधना बाबू का उसकी पत्नी सुनीता से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिससे नाराज होकर उसने फांसी लगा लिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के शव का आज शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।