गभाना: ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला, ग्रामीणों में आक्रोश
थाना गभाना क्षेत्र के ग्राम राइट नाहर सिंह में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव के एक निवासी ने प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि कुछ दबंगों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कार्य कर लिया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, यह भूमि सार्वजनिक उपयोग की थी,