मांगरौल: किसान नेता रामचंद्र मीणा ने राजस्थान सरकार के आम बजट को गरीबों और किसानों के लिए निराशाजनक बताया
Mangrol, Baran | Feb 19, 2025 राजस्थान सरकार ने गांवों के अंतिम पायदान पर बसने वाले गरीब मजदूर, व किसानों के लिए बजट निराश करने वाला बताया है , किसान नेता रामचंद्र मीणा जलोदा तेजाजी ने कहा कि आम बजट में किसानों की आशाओ के विपरीत है बजट में किसानों की मूलभूत समस्याओं को नजरअंदाज कर पुरानी लम्बित घोषणाएं दोहराई गई हैं जो पहले से ही अधूरी पड़ी हैं जबकि एम,एस, पी लागू होनी चाहिए थी ।