इटावा: पर्वतपुरा गांव में सरसों के खेत में मिला 3 दिनों से लापता युवक का शव, हत्या कर शव फेंके जाने की जताई गई आशंका
Etawah, Etawah | Feb 28, 2024 पर्वतपुरा गांव में सरसों के खेत में 3 दिनों से लापता युवक का शव मिला है। वहीं हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई गई है। घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद एसपी सिटी, फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम घटना स्थल पर पहुंची। वहीं परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुर कर दी है।