सड़क पर चलती बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक सवारों के द्वारा कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। दोनों घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण दोनों को सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया है।