नानपारा: कुर्मिनपुरवा बाईपास के पास डबल डेकर बस ने कार को मारी टक्कर, महिला बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल, लखनऊ रेफर
नानपारा में कुर्मीनपुरवा बाईपास पर सोमवार सुबह एक डबल डेकर बस ने एक कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में भारतीय स्टेट बैंक की एक महिला कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। घायल महिला की पहचान नानपारा के मोहल्ला जुबली गंज स्टेशन रोड निवासी 30 वर्षीय प्रीति मित्तल पत्नी तुषार अग्रवाल के रूप में हुई है।