खंडवा नगर: खंडवा: 25 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत, खाना खाने के बाद पानी पीने उठा और अचानक गिर गया
खंडवा में सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह 11 बजे पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है। मामला पदमनगर क्षेत्र के संजय नगर का है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय प्रितेश नीलकंठ के रूप में हुई है, जो इलेक्ट्रीशियन का काम करता था।