खंडवा नगर: सीने में दर्द उठने से युवक की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
खंडवा में एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक को अचानक सीने में तेज़ दर्द उठा, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक बिजली फिटिंग का काम करता था और मेहनत-मजदूरी से अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। जानकारी मंगलवार शाम 4 बजे की है ।