सक्ती जिले के जैजैपुर क्षेत्र के ठठारी गांव गौरा-गौरी पूजन कार्यक्रम में सरपंच संघ अध्यक्ष एवं ठठारी गांव के सरपंच ऋषि बनाफर शामिल हुए। यहां उन्होंने गौरा-गौरी की विधिवत पूजा अर्चना कर नगरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर सरपंच संघ के अध्यक्ष ऋषि बनाफर ने कहा हमें अपनी परंपरा रीति-नीति और कार्यशैली को कभी नहीं भूलना चाहिए।