बहराइच: महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने शहर सहित जनपद में किया भ्रमण, पौराणिक सिद्धनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक
रविवार को महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक आर्यन सिंह तथा जिले के अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी निरंतर भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते रहे। इस दौरान डीएम व एसपी ने शहर स्थित पौराणिक सिद्धनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक कर विधिवत पूजा अर्चना की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।