गोबिंदपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद राउत के अध्यक्षता में आगामी सरस्वती पूजा को लेकर की गई शांति समिति की बैठक आयोजित. गोबिंदपुर पुलिस प्रशासन ने शांति समिति की बैठक में उपस्थित सभी पूजा समितियों को निर्देश जारी करते हुए विसर्जन के दौरान डीजे पर प्रतिबंध लगाने की बात कही. वहीं बैठक में जिला परिषद सदस्य सोहराब अंसारी मौजूद रहे ।