भचुंडला में भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जन्म जयंती एवं मूर्ति अनावरण का दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम 14 व 15 नवंबर को उत्साह, अनुशासन और सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। जिलेभर से आदिवासी समुदाय, महिला समूहों, युवा संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाजबंधुओं की भारी सहभागिता ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।