सायला: उन गांव में रंजिश के चलते भाई ने दूसरे भाई पर कुल्हाड़ी से किया वार, दूसरा भाई गंभीर रूप से हुआ घायल
Sayla, Jalor | Feb 18, 2024 उन गांव में पुरानी रंजिश के चलते भाई ने दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी से वार कर दूसरे भाई को घायल कर दिया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, उन निवासी कांतिलाल राजपुरोहित ने बताया कि छोटा भाई पारसमल और उसका लड़का रतन सिंह व जीतू सिंह सहित पारसमल की पत्नी ने हमला किया है।