मंडुवाडीह क्षेत्र के बरेका में स्कूटी की बैटरी फटने से 3 घायल, एक ही हालत गंभीर
Sadar, Varanasi | Feb 29, 2024 मंडुवाडीह क्षेत्र के बरेका में गुरुवार की सुबह स्कूटी चार्ज करते समय धमाका होने से वहीं समीप में कार्य कर रहे प्लम्बर मजदूर समेत 3 घायल हो गये। जिन्हें इलाज हेतु बरेका हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया मिली जानकारी के अनुसार बरेका कर्मी सोमेश्वर दास के क्वार्टर में प्लम्बर पाइप का कार्य कर रहे थे। उसी वक़्त समीप खड़ी स्कूटी जो कि चार्ज हो रही थी अचानक आग लग गई।