आदित्यपुर गम्हरिया: चाड़री मोड़ के पास भीषण सड़क दुर्घटना, बाइक चालक की मौके पर मौत, एक बच्चा गंभीर घायल
बताया गया कि सरायकेला की ओर से आ रही बाइक संख्या JH 05EB 2808 सड़क किनारे खड़े ट्रक JH 06R 9122 से पीछे से जा टकराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक का टायर बदला जा रहा था और वाहन सड़क पर ही खड़ा था। अंधेरा होने तथा ट्रक पर पर्याप्त संकेतक या रिफ्लेक्टर नहीं लगे होने के कारण बाइक सवार को खड़े ट्रक का अंदाजा नहीं हो सका और जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्