सोमवार को 3 बजे गुरूर में PM के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है, इसके पहले पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा सहित परिजनों ने दोषियों पर कार्यवाही की मांग की। पुलिस प्रशासन ने 3 दिवस के भीतर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है जिसके बाद पूर्व विधायक तथा ग्रामीण शांत हुए। वार्तालाप का पूरा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।