बेगूसराय: रामदीरी में साइबर थाना पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, फ्रॉड से बचने के बताए उपाय
रामदीरी में साइबर थाना की पुलिस ने साइबर जागरूकता अभियान चलाया. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि समय-समय पर साइबर थाना की पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान चलाया जाता है. जिससे कि आमलोग साइबर फ्रॉड से बच सके.