मौदहा: पिपरौंदा में मधुमक्खियों के काटने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए
मधुमक्खियों के काटने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। सभी को गंभीर हालत में नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां सभी घायलों का इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मौदहा क्षेत्र के पिपरौंदा गांव निवासी घसीटा वर्मा की मौत हो जाने पर उसके अंतिम संस्कार के समय निकले धुएं के गुबार से महुआ के पेड़ में मधुमक्खियों के छत्ते से निकलकर