नानपारा: नानपारा तहसील के निकट रेलवे कार्य में लगे ट्रक ने तोड़ा बिजली का पोल, नानपारा में बिजली सप्लाई बाधित, जूटे कर्मी
नानपारा रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्य में लगा एक मिक्सर ट्रक गुरुवार को बहराइच की ओर जाते समय तहसील के निकट बिजली पोल से टकरा गया। इस घटना में बिजली का पोल टूट गया, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जानकारी के अनुसार, ट्रक में विद्युत आपूर्ति का केबल फंस गया था, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और आगे बढ़ा दिया। इससे पोल टूट गया।