मेट्रो निर्माण कार्य के चलते शहर के एम.जी. रोड़ तथा अन्य मुख्य मार्गों पर बढ़ते यातायात दबाव के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु पुलिस कमिश्नर आगरा@DeepakKumarIPS द्वारा आज दिनांक 04.06.2026 को मेट्रो परियोजना (UPMRC) के वरिष्ठ अधिकारी तथा जनरल मैनेजर, प्रोजेक्ट मैनेजर L&T कम्पनी, एजीएम टोरंटो पॉवर एवं पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस उपायुक्त यातायात,सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद/मेट्रो कार्य, एसीपी यातायात, यातायात निरीक्षको के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में बैरिकेडिंग प्रबंधन, अतिरिक्त ट्रैफिक मार्शल, पैचवर्क, साइनेज एवं वैकल्पिक मार्गों के प्रभावी उपयोग सहित विभिन्न बिंदुओं पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
सुरक्षित, व्यवस्थित एवं जनहितकारी यातायात व्यवस्था के लिए आगरा पुलिस सतत प्रतिबद्ध है।
#UPPolice
#SafeAgra
Agra, Uttar Pradesh | Jun 4, 2026