थावे: चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन थावे दुर्गा मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, सुरक्षा के लिए जवान तैनात
थावे प्रखंड के थावे दुर्गा मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान मंदिर परिसर में पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात दिखे। जवान का कहना है भक्तों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो। इसको लेकर सभी प्रकार की सुरक्षा दी गई है।