थावे: थाने जंक्शन से सांसद डा. आलोक कुमार सुमन ने रेल मंत्री से लंबी दूरी की ट्रेन चलाने का अनुरोध किया
सांसद ने बजट सत्र के दौरान सदन के माध्यम से रेल मंत्री से आग्रह किया कि थावे जंक्शन पर यार्ड व वाशिंग पीट की व्यवस्था दी जाए। साथ ही थावे जंक्शन से लंबी दूरी की ट्रेनें चालू की जाएं, ताकि गोपालगंज की जनता को सुविधा मिल सके। इसकी जानकारी सांसद डा आलोक कुमार सुमन ने वीडियो जारी कर गुरुवार की शाम चार बजे दी।