शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने चेचट मंडल की सुशासन पखवाड़ा विकास रथ यात्रा के दौरान क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। मंत्री ने विधायक कोष से 44 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की है। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की मांग पर मंत्री ने अलग अलग स्थानों पर अलग अलग राशि से निर्माण कार्यो की घोषणा की है।