सराना। बडला गांव के बजरंगदास वैष्णव ने गोयला सरपंच रामदेव गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी सरिता चौधरी, उनकी पुत्रवधू उमा वैष्णव और गवाह गोपाल वैष्णव के खिलाफ फर्जी पट्टा जारी करने का मामला दर्ज कराया। शिकायत में आरोप है कि इनके द्वारा कूट रचित दस्तावेज तैयार कर नियमों का उल्लंघन किया।