दरोगा भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद रविवार को बरेली जंक्शन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घर लौटने की जल्दबाजी में हजारों अभ्यर्थी प्लेटफॉर्म पर इकट्ठा हो गए, जिससे कई ट्रेनों में ठसाठस भीड़ देखने को मिली। अचानक बढ़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस और GRP ने मोर्चा संभालते हुए व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्लेटफॉर्म पर लगातार गश्त की।