भभुआ: कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने मांगों को लेकर डीडीसी को सौंपा ज्ञापन
Bhabua, Kaimur | Dec 18, 2025 गुरुवार को 12:30 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने डीडीसी कार्यालय पहुंचकर डीडीसी को ज्ञापन सोपा। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने बताया कि यह ज्ञापन महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को निरस्त करने हेतु लाए जा रहे प्रस्तावित विधेयक के विरोध में सौंपा गया है। इसके साथ अन्य मांगों को लेकर डीडीसी को ज्ञापन सोपा गया।