चंडी थाना पुलिस ने मोकिमपुर गांव में अधेड़ को गोली मारकर घायल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार दोपहर एक बजे न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि 17 नबंवर को विहस्पति यादव मोकिमपुर खंधा से धान पिटकर खाना खाने घर आ रहा था।तभी रास्ते मे सूरज यादव सहित अन्य लोगों ने घेरकर गोली मारकर घायल कर दिया। तभी से ये लोग फरार चल रहा था।