आरा: सिमरा गांव में शौच करने गया बच्चा सोन नदी में गिरा, डूबने से हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Oct 3, 2025 बबुरा थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में सोन नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई है। मृत बच्चा 11 वर्ष का बताया गया है। उसका नाम अर्जुन कुमार है। पुलिस के मौजूदगी में आरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया कि बच्चा अपने दोस्तों के संग नदी के किनारे शौच करने गया था, जहां गहरे पानी में गिरने से उसकी मौत हो गई।