दरभंगा: MLSM महाविद्यालय के सभागार में जिला स्तरीय शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन
दरभंगा के MLSM महाविद्यालय के सभागार में जिला स्तरीय शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को दिन के 11:30 बजे किया गया। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य के द्वारा किया गया। वही इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता को तीन भागों में बांटा गया जिसमें 45 छात्राओं ने भाग लिया। सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।