दरभंगा: रोज़ पब्लिक स्कूल द्वारा नाला अवरुद्ध करने पर मिथिलावादी पार्टी ने आयकर चौराहा पर किया प्रदर्शन
दरभंगा शहर के आयकर चौराहा से स्टेशन रोड की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग के समीप स्थित रोज पब्लिक स्कूल द्वारा नाले को अवरुद्ध किए जाने का मामला अब तूल पकड़ चुका है। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय युवाओं ने मिथिलावादी नेता अभिषेक कुमार झा के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह जानकारी मिथिलावादी पार्टी के द्वारा मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे प्रेस रिलीज जारी दी गई।