बुलंदशहर: बुलंदशहर डिपो से 6 नवंबर तक चलेंगी अतिरिक्त बसें, कार्तिक गंगा स्नान के लिए हर 15 मिनट पर मिलेगी बस की सुविधा
कार्तिक गंगा स्नान को देखते हुए बुलंदशहर रोडवेज डिपो ने विशेष बस सेवाओं की घोषणा की है। आज रविवार से अनूपशहर और सोमवार से गढ़ गंगा घाट के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की संख्या आवश्यकतानुसार बढ़ाई जाएगी। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि अनूपशहर के लिए 2 नवंबर से 6 नवंबर तक प्रतिदिन लगभग 30 बसों का संचालन