रतनी प्रखंड के कंसुआ पंचायत अंतर्गत कुंडीला गांव में मंगलवार गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग में रामप्यारे पासवान का खपरैल मकान जलकर राख हो गया। अनाज, कपड़े, बर्तन व नकदी नष्ट हो गई। दमकल ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। मुखिया इश्तियाक आजम ने सहायता दी और मुआवजे की मांग की। जबकि आगे की प्रक्रिया मंगलवार शाम करीब 7 बजे तक भी जारी है।