भारत-नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा के नवनिर्मित रेलवे स्टेशन पर इन दिनों प्रतिदिन ट्रेनें पहुँच रही हैं। यह स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बड़ी संख्या में लोग ट्रेनों को देखने स्टेशन पहुँच रहे हैं।रेलवे विभाग द्वारा स्टेशन पर लगातार ट्रायल रन और तकनीकी परीक्षण किए जा रहे हैं। प्रतिदिन ट्रेनों के आने से लोगों में यह विश्वास मजबूत हो रहा है।