सायला: देर रात हुए सड़क हादसे में मांडवला निवासी एक महिला की हुई मौत, पति गंभीर रुप से हुआ घायल
Sayla, Jalor | Feb 8, 2024 जालौर-सायला रोड पर देर रात सड़क हादसे में मांडवला निवासी महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पहाड़पुरा गांव के पास ट्रैक्टर और स्कूटी में भिड़ंत हो गई, जिसमें दलाराम व उसकी पत्नी गंभीर घायल हो गए। इलाज के लिए जालौर चिकित्सालय लाया गया, जहां पर दलाराम की पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया।