नरपतगंज: पथराहा में भूमि विवाद के झड़प मामले में कार्रवाई न होने का आरोप लगाकर जताया आक्रोश, एसडीपीओ ने पहुंचकर ली जानकारी
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पथराहा पंचायत के वार्ड संख्या 14 में भूमि विवाद में दो पक्षों में झड़क के बाद एक पक्ष के लोगों ने कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाकर बुधवार को जमकर आक्रोश प्रकट किया।जानकारी मिलते ही फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने घटनास्थल पहुंचकर जानकारी लेते हुए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।