प्रयागराज में छठ महापर्व के बाद घाटों पर चढ़ाई गई फूल-मालाओं का अब पर्यावरण संरक्षण में उपयोग किया जाएगा। नगर निगम ने इस बार विशेष व्यवस्था करते हुए पूजा समाप्ति के बाद सभी फूलों को अरैल स्थित बायो सीएनजी प्लांट भेजा है, जहां इनसे बायो सीएनजी तैयार होगी। बुधवार लगभग 5 बजे शहर के विभिन्न घाटों, खासकर बलुआघाट पर श्रद्धालुओं ने सैकड़ों क्विंटल फूल अर्पित किए।