मुंगेर: पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या की, पति व सास फरार, एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा- आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे
Munger, Munger | Jul 7, 2025 संग्रामपुर थाना क्षेत्र के दीदारगंज पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर गांव में रविवार की मध्य रात्रि पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. पत्नी की हत्या के बाद पति व सास घर से फरार हो गये. इधर सोमवार की सुबह चचेरे देवर ने इसकी सूचना पुलिस और महिला के मायके वालों को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दि