कोडरमा: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में आवेदन जमा करने को लेकर राशन कार्ड में त्रुटि सुधारने के लिए डीएसओ कार्यालय में भीड़
शनिवार को जिला मुख्यालय समाहरणालय स्थित डीएसओ कार्यालय में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में आवेदन जमा करने को लेकर राशन कार्ड में त्रुटि सुधारने के लिए लोगों की लंबी कतार देखी गई।मौके पर पहुंचे लोगों ने अपने राशन कार्ड में विभिन्न प्रकार की त्रुटियों का जिक्र किया।वही कार्यालय के कर्मी ने बताया की लंबी कतार रहने की वजह से देर शाम तक कार्य करना पड़ता है।