चूरू: नेचर पार्क के पास दर्दनाक हादसा, ट्रक की रस्सी गले में उलझने से महिला समेत तीन लोग घायल
Churu, Churu | Mar 31, 2026 चूरू शहर के नेचर पार्क के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यह हादसा एक खड़े ट्रक से निकली रस्सी की वजह से हुआ जिसमे बाइक पर जा रहे मां-बेटे घायल हो गए। शाम 5 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार रतननगर निवासी 40 वर्षीय जन्नत, अपने बेटे सलीम और हुसैन के साथ बाइक पर चूरू आए थे। वे सिलेंडर की केवाईसी कराने के लिए शहर पहुंचे थे।