दुर्ग: पटेल चौक कलेक्ट्रेट के सामने निगम ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, 2 की हुई मौत
Durg, Durg | Oct 16, 2025 पटेल चौक कलेक्ट्रेट के सामने निगम ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा,2 की मौत,दरअसल गुरुवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात पटेल चौक कलेक्ट्रेट के सामने नगर निगम के ट्रक की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो गया। ट्रक ने स्कूटी सवार सलमा (25) और खिलेश्वर साहू को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। दोनों कुंद्रा पारा, अटल आवास के निवासी थे।