ज्वालामुखी के कथोग में वीरवार को देर शाम एक मारुति गाड़ी रेन शेल्टर से टकरा गई।इस हादसे में रेन शेल्टर तथा गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं पुलिस द्वारा गाड़ी को क्रेन के माध्यम से वर्कशॉप में पहुंचाया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित सुरक्षित है।फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।