वल्लभनगर: वल्लभनगर विधायक डांगी ने गया के विष्णुपद मंदिर में दर्शन कर क्षेत्रवासियों के लिए की मंगल कामनाएं
उदयपुर जिले के वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी ने बिहार के गया तीर्थ स्थल पर रविवार शाम 5 बजे विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में दर्शन कर क्षेत्रवासियों के लिए मंगल कामनाएं की। दरसल विधायक डांगी ने गयाजी के विश्वप्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में दर्शन करके पूजा अर्चना की। इस दौरान विधायक ने भगवान विष्णु से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं सभी के मंगल की कामना की।