जयसिंहपुर: खैरहा में दस दिन बाद मिला सैकड़ों ग्रामीणों को राशन: पूर्ति निरीक्षक ने तुड़वाए ताले,ग्राम प्रधान ने दी प्रतिक्रिया
खैरहा में सरस्वती स्वयं सहायता समूह द्वारा राशन वितरण का कार्य कराया जाता रहा है। संचालन का जिम्मा पूनम निषाद को मिला गया। वे समूह की अकेली पढ़ी लिखी महिला हैं। यहां कुल कार्ड धारकों की कुल संख्या 424 है। समूह संचालिका पूनम और समूह अध्यक्ष शशिकला के विवाद के कारण यहां तीन ताले लग गए।