जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत जामा से कैराबनी जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग पर जामा प्रखंड के कलहुआ मोड़ के पास मंगलवार लगभग 7:30 पर जामा की ओर से जा रही मोटरसाइकिल सामने से आ रही बड़ी वाहन के लाइट से चकमा खाकर सड़क किनारे गिर पड़ा।इस घटना में बाइक चालक घायल हो गए।आसपास के लोगों के द्वारा घायल को उठाकर निजी वाहन से जामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।