ग्वालियर गिर्द: कार से युवकों को कुचलने की कोशिश करने वाले दो युवक सोमवार को गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल
पुरानी छावनी इलाके में बाइक सवार चाचा भतीजे को सफारी कार से कुचलने की कोशिश करने वाले राहुल और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कावड़ यात्रा के दौरान राहुल का अखिलेश और दिलीप राजपूत से विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते राहुल ने अपने साथियों के साथ 10 अगस्त को सफारी से अखिलेश और दिलीप को कुचलने की कोशिश की थी। इसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था।