बौसी प्रखंड क्षेत्र में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। शनिवार सुबह 8:00 बजे तक घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से भी काम रही। जिसकी वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर बौसी भागलपुर मुख्य मार्ग पर आवागमन में वाहन चालक दिन में भी हेड लाइट जला कर वाहन चलाते नजर आए। इधर एकाएक ठंड में इजाफा होने से लोगों की भी परेशानी बढ़ी है।