लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सोमवार सुबह नौ बजे चक्रधरपुर की गिरिराज सेना के तत्वाधान में श्रद्धालुओं के बीच निशुल्क गन्ना वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद गिरिराज सेना प्रमुख उमाशंकर गिरि की नेतृत्व में कुली युनियन संघ के सहयोग से श्रद्धालुओं के बीच गन्ना का वितरण किया गया। इस मौके पर सुमित पोद्दार,धीरज ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे।